छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, मिला सुरक्षा और स्नेह का अनोखा उपहार

एवीएमडी इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मना रक्षाबंधन, पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को बताए सुरक्षा के गुरुमंत्र




आगरा। एत्मादपुर: रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर एवीएमडी इंस्टीट्यूट में भाई-बहन के पवित्र प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के भाव को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एत्मादपुर थाने के पुलिसकर्मी विशेष रूप से संस्थान परिसर में पहुंचे, जहाँ कक्षा 5 से 12 तक की छात्राओं ने उन्हें राखी बांधकर भाई-बहन के अटूट स्नेह और सुरक्षा का सुंदर संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मिग्फ्रे चेयरमैन श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल, डायरेक्टर श्री मनीष नेमीरा मित्तल, को-चेयरमैन श्रीमती रीना जालान, को-डायरेक्टर डॉ. स्वाति चंद्रा एवं एवीएमडी इंस्टीट्यूट की प्रधानाचार्या श्रीमती निर्मल चौहान द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

छात्राओं द्वारा राखी बांधने के बाद पुलिसकर्मियों ने भी उनके प्रति अपार स्नेह व्यक्त करते हुए उन्हें पेन, पेंसिल किट और चॉकलेट उपहार स्वरूप भेंट की, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में एत्मादपुर थाना से उपनिरीक्षक (एस.आई.) राजपूत गौतम, एस.आई. शुभम, एस.आई. सोनी सिंह, हेड कांस्टेबल सुनील एवं कांस्टेबल आशीष उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन एवं सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं और किसी भी आपात स्थिति में बेझिझक पुलिस सहायता लेने के प्रति जागरूक किया।

संस्थान के पदाधिकारियों के विचार:

 * श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल (चेयरमैन, मिग्फ्रे): "रक्षाबंधन केवल सूत का धागा बांधने का पर्व नहीं, बल्कि सुरक्षा, सम्मान और विश्वास का प्रतीक है। छात्राओं द्वारा पुलिसकर्मियों को राखी बांधना समाज में नागरिकों और पुलिस के बीच आत्मीयता को मजबूत करता है।"

 * श्री मनीष नेमीरा मित्तल (डायरेक्टर, मिग्फ्रे): "छात्राओं को यह पूरा विश्वास होना चाहिए कि उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस हमेशा तत्पर है। बच्चों और पुलिस के बीच यह संवाद एक सुरक्षित समाज की नींव मजबूत करता है।"

 * श्रीमती निर्मल चौहान (प्रधानाचार्या): "यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए केवल उत्सव मनाने का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी और सुरक्षा सीखने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।"

कार्यक्रम को सफल बनाने में वाइस प्रिंसिपल यतेंद्र सारस्वत, कल्पना मैम, शिवानी मैम, गीतांजलि मैम, कीर्ति सर, ओमकार सर एवं तुषार सर का विशेष सहयोग रहा। रक्षाबंधन पर बना यह स्नेहपूर्ण रिश्ता बच्चों के लिए एक यादगार और प्रेरणादायक अनुभव साबित हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. सुशील गुप्ता लगातार पाँचवी बार (2018-28) निर्विरोध पुनः अप्सा के अध्यक्ष चुने गए

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में हुआ प्रस्तावना कॉनक्लेव 2.0 (निर्वाचिका सभा) अंतर्विद्यालयी समिति आधारित वाद-विवाद प्रतियोगिता का गरिमामय आयोजन