परम पूजनीय प्रमिला भगवान का स्मृति दिवस मनाया- विशेष सत्संग में गूंजे भावपूर्ण भजन-कीर्तन, संतों के मार्ग पर चलने का दिया संदेश
आगरा पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी, ताजनगरी स्थित सत्संग भवन में रविवार को परम पूजनीय प्रमिला भगवान के स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में विशेष सत्संग का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया, सत्संग में श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण भजन-कीर्तन के माध्यम से प्रभु का स्मरण किया और आध्यात्मिक वातावरण में डूबकर संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया,
सत्संग के दौरान भजन-कीर्तन की मधुर स्वर लहरियों से वातावरण भक्तिमय हो उठा, श्रद्धालु भक्ति में भाव-विभोर नजर आए, इस अवसर पर ज्ञानेंद्र अग्रवाल जी ने परम पूजनीय प्रमिला जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आध्यात्मिक जीवन, सेवा, सादगी और संतों के बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा को साझा किया,
उन्होंने कहा कि संतों का जीवन समाज को प्रेम, सेवा, सद्भाव और प्रभु भक्ति की राह दिखाता है, परम पूजनीय प्रमिला जी के जीवन से प्रेरणा लेकर मानवता और आध्यात्मिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है,
विशेष सत्संग के दौरान श्रद्धालुओं ने परम पूजनीय प्रमिला भगवान को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए उनके बताए आध्यात्मिक मार्ग पर चलने का संकल्प लिया, अंत में सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से प्रभु का स्मरण कर सत्संग का समापन किया,
मुख्य रूप से ज्ञानेंद्र अग्रवाल, श्याम भोजवानी,
कल्यान सिंह शर्मा , अमरसिंह देवपुत्र , सतीश पिपलानी, राजकुमार अग्रवाल, अमित नोतनानी, प्रदीप खंडेलवाल, हरिओम गुप्ता आदि

Comments
Post a Comment