प्रिल्यूड में पर्यावरण संरक्षण और बालिका शिक्षा का अनूठा संगम: वृक्षों को राखी बाँधकर लिया संरक्षण का संकल्प, मेधावी छात्राओं को मिली छात्रवृत्ति

 


आगरा। रोशनी डॉ. आर. एस. सोढ़ी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं रोटरी क्लब ऑफ आगरा रॉयल के संयुक्त तत्वावधान में प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में पर्यावरण जागरूकता व्याख्यान एवं बालिका छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जरूरतमंद एवं मेधावी बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करना रहा।

​कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित सुप्रसिद्ध पर्यावरणविद् डॉ. मधु भटनागर ने “हर पेड़ की एक समुद्र रूपी कहानी है (Every Tree Has an Ocean Story)” विषय पर अत्यंत प्रेरणादायी व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति का हिस्सा नहीं, बल्कि हमारे जीवन, जलचक्र और पर्यावरणीय संतुलन के मूल आधार हैं। उन्होंने जल संरक्षण तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सुशील गुप्ता (निदेशक - प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल) ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। जिस प्रकार हम अपने परिवार की रक्षा करते हैं, उसी भाव से हमें वृक्षों की भी रक्षा करनी चाहिए। उन्होंने बालिका शिक्षा को समाज के सतत एवं समावेशी विकास के लिए अनिवार्य बताया। कार्यक्रम में श्री राजीव वासन विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

​वृक्षों को बाँधी रक्षासूत्र, लिया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान एक भावपूर्ण पहल करते हुए वृक्षों को राखी बाँधकर उनकी सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लिया गया। यह प्रतीकात्मक पहल प्रकृति के प्रति प्रेम और संवेदनशीलता का संदेश देते हुए सभी के आकर्षण का केंद्र बनी।

​30-35 छात्राओं को दी गई छात्रवृत्ति

इस अवसर पर प्राथमिक कक्षाओं से लेकर महाविद्यालय स्तर तक की लगभग 30–35 मेधावी एवं जरूरतमंद छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की गई, ताकि आर्थिक बाधाओं के बिना वे अपनी शिक्षा जारी रख सकें।

​कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटेरियन मनोज बाल (अध्यक्ष - रोशनी ट्रस्ट एवं रोटरी क्लब ऑफ आगरा रॉयल) ने की। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन पर्यावरण और बालिका शिक्षा जैसे दो महत्वपूर्ण सामाजिक सरोकारों को एक मंच पर लाने का एक सार्थक प्रयास है।

​इस अवसर पर रोटेरियन नीतू अग्रवाल (सचिव), रोटेरियन रुचि अग्रवाल (कोषाध्यक्ष), रोटेरियन संगीता अग्रवाल, रोटेरियन सरोज प्रशांत, रोटेरियन शारदा गुप्ता, रोटेरियन मीरा अग्रवाल, रोटेरियन बीना पोटदार, रोटेरियन रेखा अग्रवाल, विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा सहजपाल, प्रमुख शैक्षणिक समन्वयिका डॉ. रश्मि गांधी सहित क्लब की सदस्याएँ एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



Comments

Popular posts from this blog

डॉ. सुशील गुप्ता लगातार पाँचवी बार (2018-28) निर्विरोध पुनः अप्सा के अध्यक्ष चुने गए

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में हुआ प्रस्तावना कॉनक्लेव 2.0 (निर्वाचिका सभा) अंतर्विद्यालयी समिति आधारित वाद-विवाद प्रतियोगिता का गरिमामय आयोजन