किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया; देशभक्ति प्रस्तुतियों से बच्चों ने मोहा मन
आगरा। कालिंदी विहार स्थित किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संयुक्त रूप से शांतिपूर्वक ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी देने के साथ हुई। अतिथियों का भव्य स्वागत अनुशासित परेड द्वारा किया गया, जिसके बाद भारत माता एवं मिग्फ्रे माता-पिता के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया।
प्रमुख अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री योगेश रखवानी जी, भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री, क्रीड़ा भारती आगरा के जिलाध्यक्ष एवं मिग्फ्रे ग्रुप चेयरमैन श्री वीरेन्द्र कुमार मित्तल जी, मिग्फ्रे ग्रुप डायरेक्टर श्री मनीष कुमार मित्तल जी, मिग्फ्रे को-चेयरमैन श्रीमती रीना जालान जी एवं मिग्फ्रे डायरेक्टर डॉ. स्वाति चन्द्रा जी उपस्थित रहे। इनके अलावा सुपरवाइजर श्रीमती ममता बघेल, कॉर्डिनेटर श्रीमती कीर्ति उपाध्याय सहित समस्त विद्यालय स्टाफ व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं राष्ट्रभक्ति का संदेश
विद्यालय के विद्यार्थियों ने देश मेरे, ए वतन, जलवा तेरा जलवा एवं हिन्दुस्तान मेरी जान जैसे देशभक्ति गीतों पर मनोहारी प्रस्तुतियां देकर शहीदों को नमन किया।
* श्री वीरेन्द्र कुमार मित्तल जी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस शहीदों के बलिदान को स्मरण करने और देश की एकता-अखंडता को सुदृढ़ करने का अवसर है।
* श्री मनीष कुमार मित्तल जी ने विद्यालय द्वारा शिक्षा के साथ संस्कारों के विकास की सराहना की।
* श्री योगेश रखवानी जी ने युवाओं को अनुशासन, परिश्रम और ईमानदारी से राष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का आह्वान किया।
सफल संयोजन एवं समापन
कार्यक्रम के अंत में चेयरमैन श्रीमती रीना जालान जी एवं डायरेक्टर डॉ. स्वाति चन्द्रा जी ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की प्रेरणा देते हुए अल्पाहार वितरित किया। मंच संचालन श्रीमती कीर्ति उपाध्याय ने किया तथा एंकरिंग कुमारी रिया व कुमारी आयुषी ने निभाई। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
समारोह को सफल बनाने में शिक्षकगण—प्रीति, प्रियांशी, नेहा, अंजू, विशाल, पायल, गीता, गौरी, अंजू चौहान, कविता, साधना यादव, शिवानी, कुमकुम, कोमल, सीमा, अपर्णा, रागिनी, सोनम, साधना, खुशबू, वर्षा, राधा, पुष्पा, दीपिका, रश्मि, प्रीति दुबे, रीमा एवं आरती का विशेष योगदान रहा।




Comments
Post a Comment