​आगरा में 8 दिनों की आध्यात्मिक यात्रा का समापन: 21 से अधिक रुद्राभिषेक एवं अनुष्ठान संपन्न

​आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम (बेंगलुरु) से आए आचार्यों ने वैदिक विधि-विधान से कराया पूजन

डॉ. सुशील गुप्ता एवं सुनीता गुप्ता के निवास पर भक्ति भाव से हुआ पावन रुद्राभिषेक

​आगरा। भगवान शिव की आराधना, वैदिक मंत्रों की दिव्य गूंज और आध्यात्मिक ऊर्जा के बीच आज सुनीता गुप्ता एवं डॉ. सुशील गुप्ता के निवास पर पावन रुद्राभिषेक एवं पूजन समारोह श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ।

​इस विशेष आध्यात्मिक आयोजन की श्रृंखला में पिछले आठ दिनों में 21 से अधिक रुद्राभिषेक एवं पूजा-अनुष्ठान आयोजित किए गए। इन अनुष्ठानों के लिए बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम से ब्रह्मचारी देव चैतन्य जी, पंडित श्रवण पांडे जी एवं सचिन मिश्रा जी विशेष रूप से पधारे और पूरे विधि-विधान के साथ अनुष्ठान संपन्न कराए।

​रुद्राभिषेक के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, शिव स्तुति और सामूहिक प्रार्थना से वातावरण अत्यंत दिव्य एवं भक्तिमय हो उठा। सत्संग के माध्यम से आंतरिक शांति, सेवा, करुणा, सकारात्मकता और मानवीय मूल्यों का संदेश दिया गया।

​इस आध्यात्मिक यात्रा में वीडीएस कोऑर्डिनेटर रानी बसलस, कंचन आहूजा, सीमा, जिला शिक्षक समन्वयक मुक्ता चतुर्वेदी, स्टेट टीचर कोऑर्डिनेटर डॉ. रश्मि मिश्रा, स्टेट चिल्ड्रन एवं टीन कोऑर्डिनेटर रुचिरा ढल तथा वरिष्ठ शिक्षक सुनील अग्रवाल, नीता शर्मा, ममता रल्ली एवं गायक रवि खुल्लर जी की विशेष सहभागिता रही।

​आयोजन के अंत में डॉ. सुशील गुप्ता ने सभी श्रद्धालुओं, संतों, आचार्यों, शिक्षकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, "शिव आराधना केवल एक अनुष्ठान नहीं, बल्कि स्वयं के भीतर शांति, करुणा और चेतना को जागृत करने का माध्यम है। जब सामूहिक रूप से प्रार्थना और सेवा की भावना जागती है, तो उसका सकारात्मक प्रभाव पूरे समाज पर पड़ता है।"

​पूजन के पश्चात सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम का समापन भगवान शिव से सर्वजन के सुख, शांति, स्वास्थ्य एवं कल्याण की मंगलकामना के साथ हुआ

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. सुशील गुप्ता लगातार पाँचवी बार (2018-28) निर्विरोध पुनः अप्सा के अध्यक्ष चुने गए

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में हुआ प्रस्तावना कॉनक्लेव 2.0 (निर्वाचिका सभा) अंतर्विद्यालयी समिति आधारित वाद-विवाद प्रतियोगिता का गरिमामय आयोजन