प्रिल्यूड द्वारा आयोजित अभिक्षेत्र-चैप्टर 5 में संगीत प्रतिभाओं ने बिखेरा सुरों का जादू



आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में *विद्यालय के संस्थापक शिक्षकों में से एक स्वर्गीय श्री अभिषेक मिश्रा जी के संगीत के प्रति समर्पण को श्रद्धांजलि स्वरूप आयोजित दो दिवसीय अंतर्विद्यालयी संगीत प्रतियोगिता अभिक्षेत्र- चैप्टर 5 दिनांक 22 एवं 23 अगस्त* को आयोजित किया गया, जिसमें आगरा के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभागिता की।

प्रतियोगिता *स्वरांजलि एवं नाद- दो भागों में आयोजित की गईं, जिनमें पहले दिन स्वरांजलि में 17 में से 9 व नाद में 13 में से 7 विद्यालय* चयनित हुए, जिन्होंने आज आयोजित फाइनल राउंड में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।  

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में संगीत जगत की प्रतिष्ठित विभूतियों ने अपनी पारखी दृष्टि से प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया, जिनमें *डॉ. शोभी माथुर (स्वर कोकिला, प्रख्यात शास्त्रीय एवं सुगम संगीत साधिका, शिक्षाविद् एवं शोधकर्ता तथा आकाशवाणी की हाई ग्रेड आर्टिस्ट), श्री क्रिस्टी लाल (प्रख्यात संगीतज्ञ, संगीतकार एवं अनुभवी निर्णायक), डॉ. मंजरी शुक्ला (प्रभाकर उपाधि प्राप्त प्रख्यात संगीत साधिका एवं शिक्षाविद्) व श्री भीमसेन शिरोमणि (प्रख्यात संगीत साधक व ड्रमर)* रहे।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं नकद पुरस्कार तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

*नाद के विजेता*

प्रथम - सेंट सी.एफ. एंड्र्यूज के अनमोल शर्मा 

द्वितीय - सेंट एंड्र्यूज पब्लिक स्कूल के अक्ष यादव

तृतीय - गायत्री पब्लिक स्कूल यूनिट-1 के मयंक सिंह 

*स्वरांजलि के विजेता*

  प्रथम - सेंट एंड्र्यूज पब्लिक स्कूल से गुनिका गुप्ता, काव्या गोलानी, प्रखर चौधरी एवं श्री अमन शर्मा

द्वितीय - ऑल सेंट्स स्कूल से निपुर्धा सिंह, कनक मुखरिया, वैष्णवी दुबे एवं श्री संतोष कपूर

तृतीय - गायत्री पब्लिक स्कूल यूनिट-1 से रिद्धिमा सिंह, अभिषेक शर्मा, रियांश राठौर एवं श्री प्रिंस सोलंकी 

*दोनों प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सेंट एंड्र्यूज पब्लिक स्कूल को ‘रोलिंग ट्रॉफी’ का विजेता* घोषित किया गया।

इसके अतिरिक्त *नाद में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले सेंट एंड्र्यूज़ पब्लिक स्कूल के प्रतिभागी अक्ष यादव को स्वर्गीय श्री अभिषेक मिश्रा जी की धर्मपत्नी श्रीमती कंवलजीत कौर की ओर से विशेष पुरस्कार प्रदान* किया गया।

कार्यक्रम के दौरान *श्री भीमसेन शिरोमणि जी ने मनमोहक एवं ऊर्जावान ड्रम प्रस्तुति देकर* उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। उपस्थितजनों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनकी शानदार प्रस्तुति का उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया।

*विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने* कहा कि अभिक्षेत्र केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि स्वर्गीय श्री अभिषेक मिश्रा जी की संगीत साधना को श्रद्धांजलि देते हुए युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का एक सार्थक प्रयास है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का प्रभावी एवं गरिमापूर्ण *मंच संचालन आरोही, गौरी, अंशराज एवं अनन्या* द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में *सुनीता गुप्ता, शुभांजलि पालीवाल, कंवलप्रीत कौर, गीता बैजल, सीमा सहजपाल* ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।



Comments

Popular posts from this blog

डॉ. सुशील गुप्ता लगातार पाँचवी बार (2018-28) निर्विरोध पुनः अप्सा के अध्यक्ष चुने गए

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में हुआ प्रस्तावना कॉनक्लेव 2.0 (निर्वाचिका सभा) अंतर्विद्यालयी समिति आधारित वाद-विवाद प्रतियोगिता का गरिमामय आयोजन