श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर कलाकुंज, मारुति स्टेट, शाहगंज में वात्सल्य सेवा समिति कलाकुंज-अवधपुरी के तत्वावधान में आयोजित होने वाले 44 दिवसीय पार्श्वनाथ कल्याण स्रोत मंदिर विधान को लेकर बुधवार को पत्रकार वार्ता आयोजित की गई।

कलाकुंज जैन मंदिर में 44 दिवसीय पार्श्वनाथ कल्याण स्रोत विधान को लेकर तैयारियां तेज, पत्रकार वार्ता में हुआ पत्रिका का विमोचन


आगरा।श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर कलाकुंज, मारुति स्टेट, शाहगंज में वात्सल्य सेवा समिति कलाकुंज-अवधपुरी के तत्वावधान में आयोजित होने वाले 44 दिवसीय पार्श्वनाथ कल्याण स्रोत मंदिर विधान को लेकर बुधवार को पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता में आयोजन समिति के सदस्यों ने विधान की विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की।इस अवसर पर विधान की आमंत्रण पत्रिका का विधिवत विमोचन भी किया गया| आयोजकों ने बताया कि गणधराचार्य कुंथु सागर जी महाराज एवं क्षुल्लिका सुमैत्री श्री माता जी की विशेष अनुकंपा से आयोजित होने वाले इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन का शुभारंभ 16 अगस्त को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया जाएगा। 44 दिनों तक चलने वाले इस विधान में भगवान पार्श्वनाथ की आराधना,पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से श्रद्धालु धर्मलाभ प्राप्त करेंगे।विधान को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाने के साथ ही श्रद्धालुओं के बैठने,पूजन-अर्चन प्रसाद सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन को भव्य एवं व्यवस्थित बनाने के लिए समिति के सदस्य लगातार व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।

आयोजक अजय जैन मास्टर ने बताया कि 16 अगस्त को विधान के शुभारंभ अवसर पर विशेष अतिथियों के रूप में माननीय नवीन जैन,राज्यसभा सांसद, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, मीनाक्षी वर्मा,पार्षद पीयूष जैन एवं डिप्टी सीएमओ सहित गणमान्य जन उपस्थित रहेंगे।इसके उपरांत विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ श्री पार्श्वनाथ विधान का शुभारंभ किया जाएगा।यह विधान जिनेंद्र जैन शास्त्री द्वारा धार्मिक विधि- विधान के साथ संपन कराया जाएगा।वात्सल्य सेवा समिति की अध्यक्ष रश्मि जैन ने बताया कि 44 पार्श्वनाथ कल्याण स्त्रोत मंदिर विधान को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां तेज गति से चल रही हैं।आयोजन को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए समिति के सदस्य दिन-रात तैयारियों में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि विधान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है|जिसे देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।उन्होंने समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में विधान में शामिल होकर भगवान पार्श्वनाथ की आराधना एवं धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की| समिति की मंत्री उपासना जैन ने बताया कि विधान के शुभारंभ अवसर पर ध्वजारोहण का सौभाग्य दीपचंद जैन एवं सुलोचना जैन को प्राप्त होगा।वहीं दीप प्रज्ज्वलन नीलिमा जैन एवं श्री नवनीत जैन द्वारा किया जाएगा।मुख्य मंगल कलश स्थापित करने का सौभाग्य मुनेन्द्र जैन एवं शिखा जैन परिवार को प्राप्त होगा। और बताया कि 44 दिनों तक चलने वाला यह धार्मिक आयोजन श्रद्धा,भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण से परिपूर्ण रहेगा तथा समाज के लोगों को भगवान पार्श्वनाथ की आराधना से जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा।इस मौके पर दीपचंद जैन अजय जैन मास्टर,नरेंद्र कुमार जैन सीए दिव्यांशु जैन,राजेंद्र जैन, आगम जैन,मीडिया प्रभारी शुभम जैन, रतिभा जैन,सुनीता जैन, विमलेश जैन,समस्त आयोजन समिति के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे| 


संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा....



Comments

Popular posts from this blog

डॉ. सुशील गुप्ता लगातार पाँचवी बार (2018-28) निर्विरोध पुनः अप्सा के अध्यक्ष चुने गए

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में हुआ प्रस्तावना कॉनक्लेव 2.0 (निर्वाचिका सभा) अंतर्विद्यालयी समिति आधारित वाद-विवाद प्रतियोगिता का गरिमामय आयोजन