श्रीमती बी०डी० जैन गर्ल्स पी०जी० कॉलेज मे उमंग वार्षिकोत्सव के प्रथम दिन स्व० श्री सेठ अचल सिंह अंतरमहाविद्यालय बालिका वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
आगरा। श्रीमती बी०डी० जैन गर्ल्स पी०जी० कॉलेज, आगरा छावनी, आगरा में द्वि-दिवसीय उमंग वार्षिकोत्सव के प्रथम दिन स्व० श्री सेठ अचल सिंह अंतरमहाविद्यालय बालिका वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय 'कृत्तिम बुद्धिमत्ता मानव बुद्धिमत्त का सर्वश्रेष्ठ विकल्प था। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रो० राजेश प्रकाश, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, आगरा, प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सिंह वोहरा, महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० वंदना अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि श्री दीपक मोहन मुख्य अधिशासी अधिकारी, छावनी आगरा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं महाविद्यालय गान के साथ किया गया। निर्णायक मण्डल में प्रो० निशीथ, प्रो० नमस्या, दयालबाग शिक्षण संस्थान, आगरा एवं डॉ० तरूण शर्मा, उप-प्रधानाचार्य जनता इण्टर कॉलेज, आगरा व भारत विकास परिषद् प्रदेश अध्यक्ष थे। सभी अतिथियों का शॉल, माला, एवं मोमेन्टो द्वारा स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में आगरा एवं अन्य मण्डलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता प्रारम्भ होने से पूर्व सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के नियमों से परिचित कराया गया। सभी प्रतियोगियों ने विषय के पक्ष-विपक्ष में अपने तर्कपूर्ण विचार प्रस्तुत किये। छात्राओं ने बताया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता मानव मन की समस्या समाधान और निर्णय लेने की क्षमताओं का अनुकरण करता है। हमें इसकी चुनौतियों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हमें इसके लाभों को अधिकतम करने के साथ-साथ इसके जोखिम को कम करने हेतु संतुलित दृष्टिकोण अपनाना होगा। परिणाम के रूप में आगरा कॉलेज, आगरा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर चल वैजयन्ती ट्रॉफी, 2100/- रू की धनराशि और प्रमाण-पत्र प्राप्त किया, द्वितीय स्थान श्रीमती बी०डी० जैन गर्ल्स पी०जी० कॉलेज, आगरा की छात्राओं ने प्राप्त कर 1500/- रू और प्रमाण-पत्र प्राप्त किया, सेंट जॉस कॉलेज, आगरा की छात्राओं ने तृतीय स्थान प्राप्त कर 1100/- रू और प्रमाण-पत्र प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार के रूप में बी०एस०ए० कॉलेज, मथुरा की छात्राओं ने 700/- रू और प्रमाण-पत्र प्राप्त कर किया। महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को भी प्रमाण-पत्र प्रदान किये गये।
कार्यक्रम संयोजिका प्रो० शिखा श्रीधर ने छात्राओं के विचारों की सराहना कर कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ० अंकिता तिवारी द्वारा किया गया। अन्त में प्राचार्या द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वाद-विवाद समिति की डॉ० नीलम, अमृता श्रीवास्तवा, मीडिया प्रभारी डॉ० शिखा, सुरभि सत्याभा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में प्रबंध समिति के सदस्य डॉ० एस०के० चौहान, प्रो० मीरा अग्रवाल, प्रो० शुभलेश, प्रो० अनिता रानी, प्रो० नीलम कान्त, डॉ० संतोष गाबा, डॉ० नीलम सिंह, डॉ० नसीम अख्तर, श्रीमती मनीषा एवं समस्त प्रवक्तओं के साथ कार्यालय से श्री गोविन्द अग्रवाल, श्री निशांत शाक्य, श्री अभिषेक कुमार, श्री वीरेन्द्र सिंह, श्री सत्यवीर सिंह, विजय सैनी, का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments
Post a Comment