विराट हिंदू महासभा सम्मेलन में श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल जी ने दिया सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश


आगरा। 1 फरवरी 2026 को त्रिदेव फार्म हाउस कालिंदी विहार आगरा में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने प्रतिभाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया। 

इस कार्यक्रम में किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल कालिंदी विहार आगरा के शिक्षकों और विद्यार्थियों का पूर्ण रूप से सहयोग रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल जी (प्रदेश मंत्री बीजेपी प्रणित उत्तरप्रदेश ,जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती आगरा ,चेयरमैन मिग्फ्रे ग्रुप), जुगल किशोर जी (कथावाचक) , श्रीमती सुनैना नाथ (विद्यालय प्रधानाचार्य), श्रीमती निर्मल चौहान (ए वी एम डी प्रिंसिपल) के द्वारा भारत मां के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। 

इस अवसर पर किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल कालिंदी विहार के बच्चों ने सरस्वती मां और चारों युगों के संदर्भ में प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध और आनंदमय कर दिया।

वीरेंद्र कुमार मित्तल जी ने कहा कि विराट हिंदू सम्मेलन में सम्मिलित होना हम सभी के लिए गौरवपूर्ण की बात है। हम सभी को ऐसे सम्मेलन में शामिल होकर हिंदू सभ्यता को आगे बढ़ाना चाहिए और सभी को एकजुट होकर हिंदू समाज को आगे बढ़ाना चाहिए।

कार्यक्रम में वक्ता का कार्यभार ममता बघेल (सुपरवाइजर) ने बखूभी संभाला।

कार्यक्रम को सफल बनाने में क्रीड़ा भारती आर एस एस के सभी पदाधिकारी, किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल के सभी शिक्षक गण विशाल, कीर्ति, वर्षा, पायल, रिया, सोनम, दीपिका, पुष्पा, राधा,अंजू, साधना, प्रियंका और विद्यार्थी और समस्त हिंदूवादी सदस्य का सहयोग रहा।

Comments

Popular posts from this blog

आगरा गुरुद्वारा विजय नगर से श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए जत्था रवाना किया।

डॉ. सुशील गुप्ता लगातार पाँचवी बार (2018-28) निर्विरोध पुनः अप्सा के अध्यक्ष चुने गए

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय