आज़म खान की रिहाई पर समाजवादियों ने बांटे लड्डू, गूंजे नारे
आगरा। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता मोहम्मद आज़म खान की 23 महीने बाद सीतापुर जेल से रिहाई होते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इसी उपलक्ष्य में फतेहाबाद रोड स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मंगलवार को भव्य मिष्ठान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
वर्तमान शहर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हजारों लोगों को लड्डू वितरित किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “समाजवादी पार्टी जिंदाबाद, अखिलेश यादव जिंदाबाद, आज़म खान जिंदाबाद” के नारों से पूरे कार्यक्रम स्थल गूंजायमान हो उठा।
चौधरी वाजिद निसार ने इसे सत्य और न्याय की जीत बताते हुए कहा कि “छोटे-छोटे मुकदमों में उन्हें जेल भेजा गया था, लेकिन सच की हमेशा जीत होती है।
इस मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार, पूर्व महासचिव श्याम भोजवानी, पप्पू यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया।
संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा.....

Comments
Post a Comment