सिंधी समाज ने किया नगर कीर्तन का भव्य स्वागत


आगरा। हिंद की चादर, नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी महाराज की 350वीं शहीदी शताब्दी वर्ष पर आयोजित नगर कीर्तन यात्रा का आगरा आगमन अवसर बना ऐतिहासिक।

नगर कीर्तन जब पुलिस लाइन स्थित अमर शहीद हैमू कालानी जी की प्रतिमा के समीप पहुंचा तो सिंधी समाज की सेंट्रल पंचायत द्वारा भव्य स्वागत किया गया। सिंधी समाज की संगत ने गुरु साहिबान के पवित्र स्मरण में श्रद्धा व्यक्त करते हुए नगर कीर्तन का हार्दिक अभिनंदन पुष्प वर्षा कर वाहेगुरु नाम सिमरन का जाप कर किया। 

देशभर से होते हुए आगरा पंहुचा नगर कीर्तन  गुरुद्वारा डुबड़ी साहिब, असम से आरंभ हुआ था, जो विभिन्न राज्यों से होता हुआ गुरुद्वारा साहिब दुख निवारण गुरु का ताल, आगरा पहुंचा। यात्रा अंततः श्री आनंदपुर साहिब, गुरुद्वारा श्री केशगढ़ साहिब पर संपन्न होगी। 

नगर कीर्तन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की सवारी भव्य पालकी में विराजमान रही। साथ ही गुरु साहिबान के ऐतिहासिक शस्त्र भी संगत के दर्शनों के लिए लाए गए, जिनमें छठे गुरु श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी की कृपान व तेगा, नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की कृपान और दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के तीर व कृपान प्रमुख रहे। 

आगरा भ्रमण का कार्यक्रम गुरुद्वारा साहिब दुख निवारण गुरु का ताल के मौजूदा मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह जी वह समूह संगत ने गुरु महाराज जी के आगे अरदास कर आज सुबह 8 बजे नगर कीर्तन प्रारंभ होकर शहर भ्रमण यात्रा पत्थर घोड़ा, गुरुद्वारा दमदमा साहिब, कैलाशपुरी रोड, मदिया कटरा, लोहा मंडी चौराहा, जयपुर हाउस रोड, जीआईसी मैदान, पंचकुइयां, तहसील रोड, पुलिस लाइन, गुरुद्वारा नॉर्थ ईदगाह, एमजी रोड, प्रतापपुरा, एकलव्य स्टेडियम, सदर थाना, मधु नगर चौराहा से होती हुई गुरुद्वारा मधु नगर पहुंचेगी। वहाँ से शक्तिनगर, गोपालपुर, सेवला चौराहा, रोहता होकर यह नगर कीर्तन ग्वालियर के लिए रवाना हुवा रास्ते भर नगर कीर्तन का का भव्य स्वगत संगतो ने कर अपना जीवन सफल किया। संत बाबा प्रीतम सिंह के आदेशानुसार व्यवस्थाओं में अध्यक्ष सेन्ट्रल पंचायत चंद्र प्रकाश सोनी,  श्याम भोजवानी, भोजराज लालवानी, सुंदर चेतवानी हरीश टहल्यानी, मोहनलाल बोधानी, विजय भाटिया, कन्हैया सोनी, लच्छू भाई, दौलत  साधवानी, जीवतराम, अशोक चंदानी, हीरालाल खूबनानी, ललित गुरवानी,  जयप्रकाश  मीडिया प्रभारी कमल जुम्मानी सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे।



Comments

Popular posts from this blog

आगरा गुरुद्वारा विजय नगर से श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए जत्था रवाना किया।

डॉ. सुशील गुप्ता लगातार पाँचवी बार (2018-28) निर्विरोध पुनः अप्सा के अध्यक्ष चुने गए

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय