Posts

डोली'ज पब्लिक इण्टर कॉलेज में सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत ड्राइंग कंपटीशन

Image
आगरा। डोली'ज पब्लिक इण्टर कॉलेज में सेवा पखवाड़े के निमित्त चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि के रूप में महानगर मीडिया प्रभारी विक्रांत तिवारी, मंडल अध्यक्ष शिव शैलेंद्र सिंह, मंडल उपाध्यक्ष सचिन मित्तल, श्री राजकुमार शास्त्री, पल्लव गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष गिरिराज बंसल, वार्ड 56 की पार्षद श्रीमती पूजा बंसल और भारतीय श्रमिक कामगार कर्माचारी महासंघ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री वीरेंद्र कुमार मित्तल व डॉली'ज पब्लिक इण्टर कॉलेज के डायरेक्टर मनीष कुमार मित्तल उपस्थित रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में डोली'ज पब्लिक स्कूल के शिक्षक एवं प्रबंधन समिति का अतुलनीय सहयोग रहा। इसमें कक्षा 5 से कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। विद्यालय प्रबंधन व अतिथियों द्वारा १/२/३ विजेताओं को पुरस्कार वितरण किए गए व सभी प्रतिभागियों को चॉकलेट्स वितरित की गई। प्रथम पुरस्कार पलक शाक्य ( VI ) द्वितीय पुरस्कार युग वंश  (VII) तृतीय पुरस्कार गौरी (VI )   को दिया गया ! विद्यालय प्रधानाचार्या नूपुर सिंघल ने ब...

आगरा वनस्थली विद्यालय में धूमधाम से हुआ नवरात्रि उत्सव ✨

Image
आगरा। आगरा वनस्थली विद्यालय में नवरात्रि उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने नौ देवियों के स्वरूप प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। रंगारंग डांडिया समारोह ने कार्यक्रम की शोभा और भी बढ़ा दी। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रावण दहन रहा, जिसमें बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों और अतिथियों ने उत्साहपूर्वक इस ऐतिहासिक परंपरा का आनंद लिया। इस अवसर पर MIGFRE के चेयरमैन श्री वी.के. मित्तल, डायरेक्टर श्री मनीष मित्तल, को-चेयरमैन श्रीमती रीना जालान, को-डायरेक्टर डॉ. स्वाति चन्द्रा, अकादमिक डायरेक्टर श्रीमती नूपुर सिंघल तथा AVMD इंस्टीट्यूट की प्रिंसिपल श्रीमती निर्मल चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहीं और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। सभी अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए छात्राओं की प्रस्तुतियों की सराहना की। वी.के. मित्तल ने कहा कि “ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का श्रेष्ठ माध्यम हैं।” मनीष मित्तल ने बच्चों की प्रतिभा और अनुशासन की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय: राजनीति में शुचिता और समाज में समरसता के प्रेरणास्रोत - पूरन डावर, चिंतक एवं विश्लेषक

Image
आगरा। अंतयोदय एवं एकात्म मानववाद की अवधारणा के प्रणेता जनसंघ के अध्यक्ष रहे स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय… जब तक पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सेवा नहीं पहुँचती तब तक देश विकसित नहीं कहला सकता… इस सोच के साथ जिस चिंतक ने राजनीति में शुचिता की कल्पना की… देश का दुर्भाग्य उन्हें हमने समय से पहले खो दिया। एक ऐसा व्यक्ति जिसने आज ही के दिन यानी 25 सितंबर को 1916 हमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय के रूप में एक दार्शनिक, समाजशास्त्री, अर्थशास्त्री एवं कुशल राजनीतिज्ञ मिले थे। पंडित उपाध्याय ने एक ऐसे राष्ट्र के निर्माण की कल्पना की थी, जहां विकास अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचे। वह वर्गहीन, जातिहीन और संघर्षमुक्त सामाजिक व्यवस्था के समर्थक थे। इस दिशा में निसंदेह काफी प्रयास किए गए हैं, लेकिन फिर भी काफी कुछ किया जाना शेष है। ये कहना गलत नहीं होगा कि वर्तमान समय में दुनिया जिस मोड़ पर खड़ी है वहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात करना अति आवश्यक हो गया है। पूंजीवादी एवं समाजवादी विचारधाराएं हमें आगे होने का बोध तो करा रही हैं, लेकिन इस बोध में एक खोखलापन है। पंडित उपाध्याय को इस...

महिला सशक्तिकरण दिवस के उपलक्ष में डाली"ज पब्लिक इंटर कॉलेज की छात्राओं को कमला नगर थाने में एक दिन की थाना अध्यक्ष व डे ऑफिसर नियुक्त किया।

Image
 आगरा। कमला नगर पुलिस चौकी में महिला सशक्तिकरण दिवस मनाया गया। जिसमें डॉली'ज पब्लिक इंटर कॉलेज कि एक छात्रा को थाना अध्यक्ष और दूसरी छात्रा को डे ऑफिसर नियुक्त किया गया। बड़ा गर्व का विषय है कि डॉली'ज पब्लिक इंटर कॉलेज की कक्षा 7 की थाना अध्यक्ष बनी चाहत ने बहुत से गंभीर मामलों के शिकायतकर्ताओं की बातों को गंभीरता से सुना। एक पारिवारिक मतभेद से पीड़ित पति पत्नी जो की आपसी मतभेद के कारण अलग होने की अपील लेकर थाने आकर शिकायत दर्ज कर रहे थे उनसे थानाअध्यक्ष बनी चाहत ने मुलाकात की वह उन्हें गंभीरता से उनके परिवार व बच्चों की तरफ आकर्षित कर उनका आपसी मतभेद सुलझा दिया। दोनों पति-पत्नी ने बिटिया चाहत का दिल से धन्यवाद किया। महिला सशक्तिकरण दिवस पर एक दिन के लिए डे ऑफिसर नियुक्त तमन्ना ने सभी पुलिस कर्मियों व स्टाफ से मीटिंग कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना वह अपनी प्यारी सूझबूझ के साथ उन्हें मोटिवेट कर उनकी समस्या का समाधान किया। डॉली' ज पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रबंधक वीरेंद्र कुमार मित्तल व डायरेक्टर मनीष कुमार मित्तल विद्यालय प्रधानाचार्या नूपुर सिंघल व सभी शिक्षक शिक्षकों के...

आज़म खान की रिहाई पर समाजवादियों ने बांटे लड्डू, गूंजे नारे

Image
आगरा। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता मोहम्मद आज़म खान की 23 महीने बाद सीतापुर जेल से रिहाई होते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इसी उपलक्ष्य में फतेहाबाद रोड स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मंगलवार को भव्य मिष्ठान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वर्तमान शहर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हजारों लोगों को लड्डू वितरित किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “समाजवादी पार्टी जिंदाबाद, अखिलेश यादव जिंदाबाद, आज़म खान जिंदाबाद” के नारों से पूरे कार्यक्रम स्थल गूंजायमान हो उठा। चौधरी वाजिद निसार ने इसे सत्य और न्याय की जीत बताते हुए कहा कि “छोटे-छोटे मुकदमों में उन्हें जेल भेजा गया था, लेकिन सच की हमेशा जीत होती है। इस मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार, पूर्व महासचिव श्याम भोजवानी, पप्पू यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया। संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा.....

पितृपक्ष मोक्षधाम पर हुआ श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन

Image
आगरा। पितृपक्ष के पावन दिनों में श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी मोक्षधाम ताजगंज मंदिर हॉल में श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, भक्तों ने वीर बजरंगी हनुमान जी एवं भगवान श्रीराम की महिमा का रसपान किया। सुन्दरकाण्ड भक्त मंडल कलाकारों द्वारा भजनों ने माहौल को भक्ति रस से भर दिया। कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार जिंदल, महामंत्री राजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष तारा चन्द्र गोयल,मंत्री प्रशांत गुप्ता, मोक्षधाम प्रबंधक मनोज शर्मा, समाजसेवी श्याम भोजवानी, अनुज राठी, संजीव फौजदार, राजीव गुप्ता, राकेश गर्ग, बिपिन जिंदल, विनोद शर्मा, वसुदेव नंदन, विकास, भोले, संस्कार व पदाधिकारी श्रद्धालु उपस्थित रहे। भक्ति, श्रद्धा और संस्कारों से ओतप्रोत यह आयोजन सभी के लिए पुण्यदायी सिद्ध हुआ। संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में स्वच्छता अभियान का आयोजन कर मनाया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

Image
आगरा। किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल कालिंदी विहार आगरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों, शिक्षकों और प्रबंधन ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान, सभी ने मिलकर कालिंदी विहार पार्क में सफाई अभियान चलाया और पार्क को प्रदूषण मुक्त बनाने का प्रयास किया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन और मुख्य अतिथि श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और हमें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का प्रयास करना चाहिए। विद्यालय डायरेक्टर श्री मनीष कुमार मित्तल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर कहा कि आज संपूर्ण देश आनंद से भरा हुआ है जैसे आज कोई उत्सव हो। 140 करोड़ भारतवासी प्रधानमंत्री की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं। रक्तदान शिविर लग रहे हैं, स्वच्छता कार्यक्रम हो रहे हैंल  रिपोर्टर आयुषी सिंह की रिपोर्ट...