Posts

माल रोड स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में चतुर्थ बुढ़वा मंगल पर उमड़ा जनसैलाब, भव्य फूल बंगले और भजनों पर झूमे भक्त

Image
 आगरा। माल रोड स्थित प्राचीन दक्षिण मुखी श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में चतुर्थ बुढ़वा मंगल का पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। बाबा के दर्शन के लिए सुबह से ही भीषण गर्मी और तपती धूप की परवाह किए बिना श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। ​भव्य अलौकिक श्रृंगार और फूल बंगला: चतुर्थ बुढ़वा मंगल के उपलक्ष्य में संपूर्ण मंदिर परिसर को भव्य और आकर्षक फूल बंगलों से सजाया गया था। बाबा का दिव्य और अलौकिक श्रृंगार किया गया, जिसके दर्शन कर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। ​संगीतमय सुंदरकांड और भजनों पर झूमे श्रद्धालु: इस अवसर पर मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ और भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। ब्रज के प्रसिद्ध रसिया गायक बलवीर सिंह (बल्लो) ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए। पूरा मंदिर परिसर "जय श्री राम" और "बाबा संकट मोचन की जय" के जयकारों से गुंजायमान रहा। ​विशाल भंडारे का आयोजन: भक्ति संध्या के साथ-साथ मंदिर प्रांगण में एक विशाल ...

आगरा वनस्थली विद्यालय में “जश्न-ए-क्रिकेट” प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, उद्घाटन मैच में SBG Convent School विजयी

Image
आगरा। आगरा वनस्थली विद्यालय (Agra Vanasthali Vidyalaya) में आज “जश्न-ए-क्रिकेट” प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ बड़े ही उत्साह, उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। क्रीड़ा भारती (Krida Bharati) के विशेष सौजन्य से आयोजित की जा रही इस खेल प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि गजेंद्र वर्मा (Gajendra Verma) द्वारा पारंपरिक रूप से खेल मशाल प्रज्वलित कर किया गया। ​इस गरिमामयी अवसर पर क्रीड़ा भारती आगरा के जिला अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र कुमार मित्तल (Virendra Kumar Mittal), MIGFRE के डायरेक्टर मनीष मित्तल (Manish Mittal), एकेडमिक डायरेक्टर नूपुर सिंघल (Nupur Singhal), ए.वी.एम.डी. की प्रधानाचार्या निर्मल चौहान (Nirmal Chauhan), उप-प्रधानाचार्य यतेंद्र सारस्वत (Yatendra Saraswat), ए.वी.वी. के कोऑर्डिनेटर कपिश सर (Kapish Sir) एवं दिनेश सर (Dinesh Sir) विशेष रूप से मंच पर आसीन रहे। ​मुख्य अतिथि गजेंद्र वर्मा ने मैदान पर मौजूद युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन नहीं हैं, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का सबसे सशक्त और प...

बैंगलोर में यूपी महोत्सव का भव्य शुभारंभ, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल की प्रस्तुति ने जीता सभी का हृदय

Image
उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोककला, आध्यात्मिक परंपराओं व हस्तशिल्प को समर्पित चार दिवसीय (21 से 24 मई) भव्य यूपी महोत्सव का अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में शुभारंभ हुआ। इस महोत्सव में देश-विदेश से जुड़े आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर जी के 10 हज़ार से अधिक अनुयायियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण 180 देशों में किया गया, जिसे दर्शकों द्वारा अत्यधिक सराहा गया। इस विशेष अवसर पर गुरुदेव का जन्मोत्सव भी श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर *आगरा के प्रतिष्ठित प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुति* आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुति ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान जब गुरुदेव पधारे, तब उन्हें छात्राओं की इस अद्भुत प्रस्तुति के विषय में बताया गया। गुरुदेव ने विशेष रूप से बच्चों को पुनः वही प्रस्तुति प्रस्तुत करने के लिए कहा। छात्राओं ने पूरे उत्साह, आत्मविश्वास एवं भावपूर्ण अभिव्यक्ति के साथ अप...

भिक्षावृत्ति मुक्त भारत" अभियान के अंतर्गत वृंदावन में हुआ भव्य प्रशिक्षण कार्यक्रम, वीरेंद्र कुमार मित्तल ने समाज को किया जागरूक

Image
मुख्य अतिथि मथुरा सांसद हेमा मालिनी ने भिक्षावृत्ति उन्मूलन को बताया समाजहित में महत्वपूर्ण पहल। उम्मीद संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों और गणमान्य लोगों ने लिया हिस्सा। ​सक्षम लोग आगे आकर जरूरतमंदों को शिक्षा, रोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ें: वीरेंद्र कुमार मित्तल। मथुरा ​वृंदावन। भिक्षावृत्ति मुक्त भारत” अभियान के अंतर्गत बुधवार को वृंदावन स्थित होटल रॉयल भारती, रुक्मणी विहार में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज को भिक्षावृत्ति उन्मूलन के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंद लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विभिन्न विभागों एवं सामाजिक संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। उम्मीद संस्था द्वारा आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ​जरूरतमंदों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने के लिए प्रेरित करें: सांसद हेमा मालिनी ​कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मथुरा सांसद एवं प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीमती हेमा मा...

गुंजा और मोगरा के पुष्पों से सजे आसन पर विराजे श्रीमथुराधीश जी महाराज

Image
प्राचीन पुष्टिमार्गीय श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में पुरुषोत्तम मास के दौरान आज भक्तिबाव से मनाया श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज का प्राकट्योत्यव आगरा। यमुना किनारा स्थित प्राचीन पुष्टिमार्गीय श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर आज भक्ति बाव के साथ श्रीमथुराधीश जी महाराज का प्राकट्योत्सव मनाया गया। ढोलक और मंजीरों पर कीर्तन के साथ भक्तों ने नृत्य भी किया। बधाईयां गाई। आज ठाकुर जी का विशेष गुंजा व मोगरा के पुष्पों से स्रंगार किया गया। सम्पूर्ण मंदिर पुष्पों सी सुगंध से भक्ति की तरंगों से महक रहा था।  यमुना भक्त बृज खंडेलवाल व मंदिर के महन्त ननंद श्रोत्रिय ने जानकारी देते हुए बताया कि पुष्टिमार्गीय संप्रदाय में पुरुषोत्तम मास को मनोरथों का मास कहा जाता है क्योंकि ठाकुरजी की सेवा में प्रतिदिन नए-नए मनोरथ आयोजित किए जाते हैं। इनमें फूल बंगला मनोरथ अत्यंत मनोहर और लोकप्रिय है। इस मनोरथ में ठाकुरजी श्री मथुराधीश जी महाराज को पूर्णतः फूलों से सुसज्जित किया जाता है। मंदिर की हवेली में एक सुंदर बंगला या मंडप तैयार किया जाता है। यह मनोरथ ग्रीष्म ऋतु की उष्णता को शीतल करने का भाव ...

शीर्षक: जहां अटल भक्ति होती है, वहीं स्वयं प्रकट होते हैं भगवान: योगेश पुरी

Image
​निःशुल्क ई-रिक्शा सेवा, बाल संस्कार शिविर, गौ पूजन और यमुना आरती बने मुख्य आकर्षण। ​यमुना तट पर श्रीमद्भागवत कथा में ध्रुव, प्रह्लाद और नरसिंह अवतार प्रसंग से गूंजा कथा मंडपम ​24 फुट ऊंचे श्रीनाथजी, द्वादश ज्योतिर्लिंग और 24 अवतारों के दर्शन को उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ​ आगरा।  ब्रज की प्राचीन और पवित्र धरती अग्रवन तथा यमुना नदी तट (ताज व्यू गार्डन फेस-1 पार्किंग एरिया, यमुना किनारा रोड) पर श्री मनःकामेश्वर मंदिर मठ द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान महायज्ञ के तृतीय दिवस बुधवार को कथा मंडपम भक्ति रस में सराबोर रहा। श्रद्धालु देर रात तक ध्रुव चरित्र, प्रह्लाद चरित्र एवं भगवान नरसिंह अवतार के अलौकिक प्रसंगों का श्रवण कर भावविभोर होते रहे। इस अवसर पर जगमग रोशनी से पूरा कथा मंडपम और यमुना किनारा मार्ग अलौकिक आभा से चमक उठा। ​कथा के मुख्य आकर्षणों में 24 फुट ऊंचे श्रीनाथजी, द्वादश ज्योतिर्लिंग और भगवान के 24 अवतारों के दर्शन रहे, जिन्हें निहारने के लिए लगातार श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। ​ मंत्र की शक्ति से शुद्ध होता है शरीर: श्री महंत योगेश पुरी ​कथा व्यास श्री महंत य...

अग्रवाल महासभा ने उठायी सुल्तानगंज पुलिया मेट्रो स्टेशन का नाम महाराजा अग्रसेन स्टेशन करने की मांग

Image
अग्रवाल महासभा आगरा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में नितेश अग्रवाल ने सम्भाला अध्यक्ष पदभार, डिजिटल माध्यम से चलाया जाएगा सदस्यता अभियान  आगरा। सुल्तानगंज पुलिया मेट्रो स्टेशन का नाम महाराजा अग्रसेन के नाम पर होना चाहिए। यह मांग आज अग्रवाल महासभा आगरा (रजि.) की 2026-28 की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ समारोह में अध्यक्ष का पदभार सम्भालते हुए नितेश अग्रवाल ने अपने कार्यकाल के प्रथम दिन उठायी। साथ ही महासभा को हाईटेक बनाने व डिजिटल माध्यम से सदस्यता अभियान चलाने की बात कही। महाराजा अग्रसेन सेवा सदन, कमला नगर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य चुनाव अधिकारी व पूर्व विधायक महेश कुमार गोयल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितेश अग्रवाल को शपथ दिलाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि नई टीम समाज के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगी। सहचुनाव अधिकारियों इंजी. फूलचन्द बंसल (पूर्व पार्षद), एड. महेन्द्र बंसल, जीवनलाल मित्तल व अशोक अग्रवाल (अंबा) ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई। समारोह में अग्रवाल समाज ने नवनि...