Posts

दृष्टिबाधित विद्यालय में होली मिलन समारोह का भव्य और भावपूर्ण आयोजन किया गया दृष्टिबाधित बच्चों के भजनों से गुंजायमान हुआ कालिंदी विहार

Image
आगरा। 28 फरवरी, 2026 आज कालिंदी विहार स्थित आगरा दृष्टिबाधित विद्यालय में होली मिलन समारोह का भव्य और भावपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल (प्रदेश मंत्री - भाजपा प्रणीत महासंघ, जिलाध्यक्ष - क्रीड़ा भारती, चेयरमैन - मिग्फ्रे ग्रुप) विशिष्ट अतिथि सतेंद्र गोदानी डॉ अशोक कुमार गुप्ता कपिल यादव अंकुर पंडित शिवा शर्मा काजल गांधी प्रदीप गांधी प्रवेंद्र गोयल सुनेना आदि ने विद्यालय के बच्चों के साथ रंगों का यह उत्सव मनाया।कार्यक्रम की मुख्य झलकियाँ भक्तिमय शुरुआत: कार्यक्रम का विशेष आकर्षण दृष्टिबाधित बच्चों द्वारा प्रस्तुत होली के भजन और गीत रहे। बच्चों की सुरीली प्रस्तुति ने उपस्थित सभी अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा परिसर 'फाग' और भक्ति के गीतों से गुंजायमान हो उठा।ठाकुर जी के साथ होली: मुख्य अतिथि श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल और विद्यालय परिवार ने सबसे पहले राधा-कृष्ण की प्रतिमा पर गुलाल अर्पित कर आशीर्वाद लिया, जिसके बाद उत्सव की औपचारिक शुरुआत हुई। अतिथियों का स्वागत माला और पट्टिका पहनाकर किया गया।मुख्य अतिथि का संबोधन बच्चों का उत्साहव...

विज्ञान की धड़कन, नवाचार की पहचान मिग्फ्रे साइंस एग्जिबिशन 2026: भविष्य का निर्माण, मिग्फ्रे की सही दिशा के साथ

Image
आगरा। किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में साइंस एग्जिबिशन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर आर के चौहान (डायरेक्टर श्याम हॉस्पिटल), श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल (जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती आगरा, प्रदेश मंत्री बीजेपी प्रणित उत्तरप्रदेश व मिग्फ्रे ग्रुप चेयरमैन), मनीष कुमार मित्तल (डायरेक्टर मिग्फ्रे ग्रुप), डॉक्टर रीना जालान (को चेयरमैन मिग्फ्रे ग्रुप), डॉक्टर स्वाति चंद्रा (को डायरेक्टर मिग्फ्रे ग्रुप), ऋषि मित्तल (डिप्टी डायरेक्टर मिग्फ्रे ग्रुप),मिसेस नुपूर सिंघल (मिग्फ्रे अकादमिक डायरेक्टर), मिसेज निर्मल चौहान (ए वी एम डी प्रिंसिपल)मिसेज सुनैना नाथ (के वी पी एस प्रिंसिपल) सभी ने उपस्थित होकर बच्चों को ऊर्जान्वित किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद मुख्य अतिथियों ने साइंस प्रदर्शनी का उद्घाटन पानी से दीप जलाकर , रिबन काटकर, सौप वाटर और टर्मरिक रिएक्शन आदि एक्सपेरिमेंट्स से किया।  छात्रों ने विभिन्न साइंस मॉडल्स और प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन किया, जिन्हें मुख्य अतिथियों ने सराहा और छात्रों को प्रोत्साहित किया। मिग्फ्रे साइंस एग्जिबिशन की वि...

विज्ञान के सितारे: किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में चमके बच्चे

Image
आगरा। किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी एक शानदार आयोजन रहा, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा और नवाचार का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि डॉ. भूपेंद्र सिंह चौहान (चेयरमैन, चौहान हॉस्पिटल), विद्यालय चेयरमैन वीरेंद्र कुमार मित्तल, और विद्यालय डायरेक्टर श्री मनीष कुमार मित्तल , विद्यालय को चेयरमैन डॉक्टर रीना जालान, विद्यालय को डायरेक्टर डॉक्टर स्वाति चंद्रा,प्रधानाचार्य सुनैना नाथ, सुपरवाइजर ममता सभी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। बच्चों ने लैंप, वाटर डिस्पेंसर, लंग्स वर्किंग मॉडल, सोलर सिस्टम, विंड टर्मिन्ड, रोबोटिक आर्म, स्मार्ट ट्रैफिक लाइट, और अर्थ क्वीक रेजिस्टेंस बील्डिंग जैसे कई मॉडल्स बनाकर सबको प्रभावित किया। आयोजन में बच्चों की प्रतिभा और नवाचार को देखकर मन भाव विभोर हो गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने विज्ञान के विभिन्न पहलुओं पर प्रस्तुति दी और अपने ज्ञान को साझा किया। मुख्य अतिथि डॉ. भूपेंद्र सिंह चौहान ने कहा, "विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों की प्रतिभा देखकर बहुत खुशी हुई। यह आयोजन बच्चों को विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने में मदद करता ह...

Agra Vanasthali Vidyalaya में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

Image
Agra Vanasthali Vidyalaya में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें Dolly's Public Inter College तथा AVMD Institute के विद्यार्थियों की भी गरिमामयी सहभागिता रही। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में Raj Kumar Gupta (महानगर अध्यक्ष, भाजपा) उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “विद्यार्थी जीवन संघर्ष और निर्माण का समय होता है। यदि आप लक्ष्य स्पष्ट रखकर ईमानदारी और परिश्रम से आगे बढ़ेंगे तो सफलता निश्चित है। अपने माता-पिता और शिक्षकों का सम्मान हमेशा बनाए रखें, यही आपकी असली पूंजी है।” साथ ही Pankaj Jain (मंडल अध्यक्ष) ने भी विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। Anil Kumar Saraswat एवं Nitish Bhardwaj की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। 🌟 प्रबंधन एवं शैक्षणिक नेतृत्व के संदेश चेयरमैन V.K. Mittal ने कहा, “सफलता अनुशासन, समर्पण और निरंतर प्रयास से प्राप्त होती है।” डायरेक्टर Manish Mittal ने आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता पर बल दिया। को-चेयरमैन Reena Jalan ने शिक्षा और संस्का...

फुलेरा दूज पर भव्य पंडाल में 5 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह, समाज से बढ़-चढ़कर सहयोग की अपील

Image
आगरा। फुलेरा दूज के पावन एवं मंगलमय अवसर पर 19 फरवरी 2026 को आगरा जागरण कलाकार समिति के तत्वावधान में 5 निर्धन कन्याओं का भव्य सामूहिक विवाह समारोह सत्संग भवन, ईदगाह पोस्ट ऑफिस के बराबर, आगरा में विशाल एवं सुसज्जित पंडाल में अत्यंत गरिमामय वातावरण के साथ आयोजित किया जाएगा, यह पुण्य कार्य समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं का अनुपम उदाहरण बनेगा। वरिष्ठ समाजसेवी श्याम भोजवानी ने समाज के सभी वर्गों से इस पुण्य कार्य में तन-मन-धन से सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि किसी जरूरतमंद बेटी का विवाह संपन्न कराना अत्यंत महान सेवा है,उन्होंने बताया कि यह समिति का प्रथम सामूहिक विवाह समारोह है और इस वर्ष 5 कन्याओं के हाथ पीले किए जाएंगे। विवाह उत्सव का शुभारंभ 18 फरवरी से ही हो जाएगा, इस दिन पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ महिला संगीत का भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें सभी कन्याओं को शुभ मेहंदी लगाई जाएगी, मंगल गीत एवं लोकगीतों की मधुर स्वर लहरियों के बीच वातावरण उत्सवमय एवं भावनात्मक होगा, महिलाओं द्वारा पारंपरिक गीतों के साथ बेटियों को आशीर्वाद दिया जाएगा। समिति के अध्यक्ष बलवीर सिंह बल्लो ने बताया ...

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ उमंग वार्षिकोत्सव का समापन

Image
आगरा। श्रीमती बी०डी० जैन गर्ल्स पी०जी० कॉलेज, आगरा छावनी, आगरा में उमंग वार्षिकोत्सव के द्वितीय दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रो० आशु रानी, कुलपति. विशिष्ट अतिथि माननीय अजय मिश्रा, कुलसचिव एवं माननीय डॉ० ओम प्रकाश परीक्षा नियंत्रक डॉ० बी०आर० आम्बेडकर विश्वविद्यालय, आगरा और महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० वंदना अग्रवाल, आगरा कालेज के प्राचार्य प्रो० सी०के० गौतम, बी०वी०आर०आई० कॉलेज बिचपुरी की प्राचार्या प्रो० सीमा भदौरिया एवं प्रबंध समिति के श्री वीरेन्द्र सिंह वोहरा, प्रो० एस०के० जैन डॉ० एस०के० चौहान द्वारा दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण व महाविद्यालय गान के साथ किया गया। सभी अतिथियों का शॉल, माला, बूके एवं मोमेन्टों के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका प्रो० मीरा अग्रवाल के निर्देशन में संगीत विभाग की छात्राओं ने द्रोपदी चीरहरण की मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया, कुछ क्षण के लिये ऐसा लगा कि मंच पर द्वापर युग जीवंत हो गया हो। बी०एड० की छात्राओं ने देशभक्ति व महिला सशक्तिकरण की भावना से ओतप्रेत ऑपरे...

प्रख्यात गीतकार संतोष आनंद और आईपीएस नवनीत सिकेरा सहित ब्रज की 12 विभूतियों को मिला ‘ब्रज रत्न अवार्ड’

Image
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि नौ वर्ष पूर्व छोटे स्तर पर शुरू किया गया यह आयोजन वर्ष दर वर्ष विस्तृत होता जा रहा है और प्रदेश में एक विशिष्ट स्थान बना चुका है।  इनको किया गया अलंकृत राष्ट्र गौरव सम्मान  • पद्मश्री फ्रेडरिक इरिना ब्रूनिंग — गौसेवक • आईपीएस नवनीत सिकेरा — उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा अमरत्व सम्मान  • स्व. श्री शैलेन्द्र कुमार — हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार  ब्रज रत्न अवार्ड  • संतोष आनंद — प्रख्यात गीतकार • पंकज कालरा — फिल्म एवं टीवी अभिनेता • हेमंत बृजवासी — गायक • डॉ. (ब्रिगेडियर) अमरजीत सिंह — चिकित्सक, शिक्षक एवं पूर्व सैन्य अधिकारी • प्रो. डॉ. शशि तिवारी — साहित्यकार एवं कवयित्री • डॉ. नीलू शर्मा — कथक नृत्यांगना एवं तबला वादक • सोनिया शर्मा — पैराशूटर  ब्रज श्री सम्मान  • भगवताचार्य पं. मृदुलकांत शास्त्री  ब्रज विशिष्ट सम्मान  • डॉ. आर. सी. मिश्रा — वरिष्ठ न्यूरोसर्जन मुख्य रूप से रहे मौजूद इस अवसर पर एफ़मेक अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, डॉ. अरुण शर्मा, रिंकेश अग्रवाल, सचिन शंकर, डॉ. गिरधर शर्मा, शकुन बंसल, डॉ....