Posts

पुराना साल गवाह है संघर्ष का, नया साल साक्षी बनेगा बदलाव का — जनता के नाम शालिनी सिंह पटेल का भावुक संदेश

Image
 बांदा ।जनता के नाम संदेश: पुराना साल आज हमसे विदा ले रहा है यह साल केवल तारीखों का हिसाब नहीं था यह संघर्ष, पीड़ा, सवाल और उम्मीदों से भरा एक दौर था मैंने इस साल आपकी आँखों में दर्द देखा, आपके घरों में चिंता देखी और आपके दिलों में न्याय की आस महसूस की कई बार आवाज़ उठाने पर चुप कराने की कोशिश हुई कई बार सच बोलने पर अकेला छोड़ दिया गया लेकिन जनता का विश्वास हर बार ढाल बनकर मेरे सामने खड़ा रहा पुराना साल गवाह है कि जब-जब जनता पर अन्याय हुआ मैंने चुप रहना नहीं चुना सत्ता, व्यवस्था या दबाव के सामने झुकने के बजाय आपकी आवाज़ बनकर खड़े रहने का रास्ता चुना यह रास्ता आसान नहीं था लेकिन ईमानदार था मैं जानती हूँ कि हर आंसू, हर पीड़ा, हर हताशा मेरे लिए जिम्मेदारी है और यही मेरी ताकत है अब नया साल दस्तक दे रहा है यह नया साल केवल कैलेंडर नहीं बदलेगा यह सोच बदलेगा, हालात बदलेगा और व्यवस्था को आईना दिखाएगा नया साल एक नई शुरुआत है जहाँ डर नहीं हौसला होगा जहाँ चुप्पी नहीं सवाल होंगे जहाँ वादे नहीं काम बोलेगा मैं आपसे वादा नहीं करती क्योंकि जनता वादों से थक चुकी है मैं आपको विश्वास दिलाती हूँ कि आपकी...

किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में तुलसी पूजन के साथ धार्मिक सौहार्द और शिक्षा का संगम किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में तुलसी पूजन का भव्य आयोजन

Image
आगरा। किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल, कालिंदी विहार, आगरा में भव्य तुलसी पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष श्री *वीरेंद्र कुमार मित्तल (प्रदेश मंत्री बीजेपी, उत्तर प्रदेश और जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती आगरा), डायरेक्टर श्री मनीष कुमार मित्तल, सह-अध्यक्ष डॉक्टर रीना जालान, को-डायरेक्टर डॉक्टर स्वाति चंद्रा, मिग्फ्रे कॉर्डिनेटर नूपुर सिंघल, प्रिंसिपल सुनैना नाथ, सुपरवाइजर ममता बघेल , कॉर्डिनेटर कीर्ति उपाध्याय और सभी शिक्षक गण उपस्थित रहे।  सभी ने मिलकर तुलसी पूजन और मिग्फ्रे संस्थापक की प्रतिमा की विधिवत पूजा कर सभी बच्चों में प्रसाद वितरित किया ।  वीरेंद्र कुमार मित्तल जी ने कहा कि तुलसी पूजा हमारे सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और हमें अपने बच्चों को इसके महत्व के बारे में बताना चाहिए 🌟।  मनीष कुमार मित्तल जी ने तुलसी पूजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह आयोजन न केवल हमारी धार्मिक भावनाओं को मजबूत करता है, बल्कि हमें प्रकृति के प्रति भी जागरूक बनाता है 🌿। कार्यक्रम में छात्रों ने...

मैं साधारण मानव नहीं हूँ, मुझे ईश्वर ने महान उद्देश्य के लिए भेजा है- ‘सफर-ए-शहादत’ शहीदी सप्ताह के चतुर्थ दिवस में गुरु गोबिंद सिंह जी के माछीवाड़ा से आलमगीर, रामकला एवं दीना कांगड़ तक के ऐतिहासिक प्रवास का भावपूर्ण वर्णन

Image
आगरा। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों की महान शहादत को नमन करते हुए गुरुद्वारा दशमेश दरबार, शहीद नगर/विभव नगर, आगरा में चल रहे लड़ीवार आठवे गुरमत समागम ‘सफर-ए-शहादत’ शहीदी सप्ताह के चतुर्थ दिवस का दीवान श्रद्धा, त्याग और गहन भावनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुआ, यह दीवान गुरु साहिब के अद्वितीय धैर्य, विवेक एवं धर्म की रक्षा हेतु किए गए सर्वोच्च संघर्ष को स्मरण करने के लिए समर्पित रहा। आज के दीवान में पंथ के प्रसिद्ध कथा वाचक भाई साहिब भाई बलदेव सिंह (मोहाली वाले) ने गुरमत विचारों के माध्यम से साध संगत को गुरुओ की उपमा कथा मे माध्यम से विस्तारपूर्वक बताया कि किस प्रकार चमकौर की ऐतिहासिक जंग के उपरांत श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज ने ‘उच्च दे पीर’ का रूप धारण कर माछीवाड़ा से प्रस्थान किया और अनेक नगरों से होते हुए आगे की कठिन एवं ऐतिहासिक यात्रा आरंभ की। कथा के दौरान भाई साहिब ने वर्णन किया कि गुरु साहिब का यह प्रवास केवल एक स्थान से दूसरे स्थान तक की यात्रा नहीं था, बल्कि यह त्याग, धैर्य और ईश्वरीय योजना से परिपूर्ण एक महान ऐतिहासिक क्रम था,इसी क्रम मे गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज ...

MIGFRE में हिंदी एवं अंग्रेज़ी लेखन प्रतियोगिता का सफल आयोजन

Image
आगरा। MIGFRE यूनिट्स में विद्यार्थियों की रचनात्मक एवं भाषाई प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हिंदी एवं अंग्रेज़ी लेखन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर MIGFRE के चेयरमैन श्री वी. के. मित्तल जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि लेखन प्रतियोगिताएँ बच्चों की सोच, कल्पनाशक्ति और अभिव्यक्ति क्षमता को मजबूत बनाती हैं। वहीं MIGFRE के डायरेक्टर श्री मनीष मित्तल जी ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास विकसित करती हैं और उन्हें अपने विचार प्रभावी रूप से प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करती हैं। कार्यक्रम में को-चेयरमैन श्रीमती रीना जलान जी, को-डायरेक्टर डॉ. स्वाति चंद्रा जी, एकेडमिक डायरेक्टर, DPIC की प्रिंसिपल श्रीमती नूपुर सिंघल, AVMD की प्रिंसिपल श्रीमती निर्मल चौहान तथा AVV के कोऑर्डिनेटर श्री दिनेश कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में AVV स्टाफ का विशेष सहयोग रहा तथा MIGFRE की सभी यूनिट्स के शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे। ✍️ Engli...

मित्र प्यारे नु हाल मोरिदाँ दा केहना‘ सफर-ए-शहादत’ शहीदी सप्ताह के तृतीय दिवस में चमकौर उपरांत गुरु गोबिंद सिंह जी के माछीवाड़ा गमन का ऐतिहासिक प्रसंग वर्णित

Image
आगरा। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों की महान शहादत को नमन करते हुए गुरुद्वारा दशमेश दरबार, शहीद नगर/विभव नगर, आगरा में चल रहे लड़ीवार गुरमत समागम ‘सफर-ए-शहादत’ शहीदी सप्ताह के तृतीय दिवस श्रद्धा, शौर्य और गहन भावनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुआ, यह दीवान गुरु साहिब के अद्वितीय त्याग, संघर्ष और धर्म की रक्षा हेतु दिए गए सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करने के लिए समर्पित रहा। आज के दीवान में पंथ के प्रसिद्ध कथा विचारक भाई साहिब भाई बलदेव सिंह (मोहाली वाले) ने गुरमत विचारों के माध्यम से संगत को निहाल किया, उन्होंने चमकौर की ऐतिहासिक जंग के उपरांत श्री गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा वह स्थान त्याग कर विभिन्न स्थानों से होते हुए माछीवाड़ा के जंगल पहुँचने के अत्यंत मार्मिक एवं प्रेरणादायी इतिहास का विस्तार से वर्णन किया। कथा विचार के दौरान भाई साहिब ने बताया कि किस प्रकार कठिन परिस्थितियों, मुगल फौजों की घेराबंदी और निरंतर संघर्ष के बीच गुरु साहिब ने अडिग विश्वास और ईश्वरीय साहस का परिचय देते हुए माछीवाड़ा के जंगलों में प्रवेश किया, इसी क्रम में उन्होंने भाई गनी ख़ाँ एवं भाई नबी ख़ाँ द्वारा गु...

द लर्निंग किंगडम क्रेयॉन्स स्कूल में चार साहिबजादों के शौर्य को किया नमन

Image
आगरा। आगरा कैंट स्थित द लर्निंग किंगडम क्रेयॉन्स स्कूल में 24 दिसंबर 2025 को चार साहिबजादों की शहादत को समर्पित एक भावनापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को सिख इतिहास की गौरवशाली परंपरा एवं वीरता से परिचित कराना रहा। इस अवसर पर बच्चों ने बड़े ही उत्साह एवं श्रद्धा भाव से चार साहिबजादों के बलिदान के विषय में जानकारी प्राप्त की, कार्यक्रम के दौरान बच्चों को गुरु गोबिंद सिंह जी के साहसी पुत्रों के अद्वितीय त्याग, धर्मनिष्ठा एवं वीरता से अवगत कराया गया, जिससे उनके मन में संस्कार, साहस और देशभक्ति की भावना जागृत हुई। कार्यक्रम में एल.के.जी., पी. नर्सरी एवं पी.जी. के नन्हे विद्यार्थियों ने चित्रों एवं गतिविधियों के माध्यम से साहिबजादों की गाथा को समझा और भावपूर्ण सहभागिता निभाई, बच्चों की मासूम प्रस्तुतियों ने सभी को भावविभोर कर दिया। विद्यालय के डायरेक्टर अमरजीत सिंह ग्रेसिन एवं विद्यालय स्टाफ श्रीमती कुलबीर कौर, श्रीमती ज्योति साहिल, कु. स्नेहा शर्मा एवं कु. पिंकी शर्मा के सहयोग से कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया, विद्यालय परिवार एवं समाजसेवी श्याम...

हरि बोल ट्रस्ट आगरा ने 11वां भव्य सामूहिक एकादशी उद्यापन एवं सामूहिक विवाह समारोह का पोस्टर विमोचन कर दी जानकारी

Image
 30 जनवरी को 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह का आयोजन आगरा। हरि बोल ट्रस्ट आगरा की सामाजिक संस्था है जिसके द्वारा 11वां भव्य सामूहिक माह की सबसे बड़ी एकादशी का आयोजन कर रही है। जिसके सम्बन्ध में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन एकलव्य वाटिका मनोहर पुरम बल्केश्वर आगरा पर किया गया। प्रेस कांफ्रेंस में कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन कर सभी शहरवासियों को जानकारी दी। नववर्ष की शुरुआत में हरि बोल ट्रस्ट आगरा द्वारा एकादशी उद्यापन और सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन 28 जनवरी से 30 जनवरी तक होगा। संस्थापिका ममता सिंघल ने बताया कि 28 जनवरी को मेंहदी और बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगे। 29 जनवरी को सुबह 7 बजे दीप प्रज्जलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। प्रातः 8 बजे देव पूजन प्रातः 8: 30 बजे एकादशी का श्रवण  प्रातः 11 बजे आरती दोपहर 12 बजे ब्राह्मण भोज एवं फलहार  दोपहर 2 बजे देव विसर्जन और समापन होगा। अध्यक्ष जितेंद्र गोयल (जीतू) ने बताया कि 30 जनवरी को 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह का आयोजन होगा प्रात: 8 बजे हवन पूजा  प्रात: 9 बजे गऊ पूजन और आरती  प्रात: 11 बजे ब्राह्मण भोज एवं...