Posts

मिशन शक्ति 05 के तहत आगरा वनस्थली विद्यालय में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

Image
 आगरा। आगरा वनस्थली विद्यालय में मिशन शक्ति 05 के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एसीपी एत्मादपुर देवेश सिंह तथा थाना प्रभारी श्री आलोक कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्रीड़ा भारती से निकुंज तिवारी, मोहित वर्मा, एवं विवेक यादव ने भी भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री वी.के. मित्तल, डायरेक्टर मनीष मित्तल, को-चेयरमैन श्रीमती रीना जालान, को-डायरेक्टर डॉ. स्वाति चंद्रा, तथा प्रिंसिपल श्रीमती निर्मल चौहान भी उपस्थित रहीं। 🗣️ अतिथियों के विचार एसीपी देवेश सिंह ने कहा —> “मिशन शक्ति महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए एक सशक्त पहल है। हमें समाज में ऐसा माहौल बनाना है जहाँ हर लड़की निडर होकर अपने सपने पूरे कर सके। थाना प्रभारी श्री आलोक कुमार ने कहा —> “हर बच्ची को अपने अधिकारों और कानूनी सहायता की जानकारी होना बहुत ज़रूरी है। ज़रूरत पड़ने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग करें।” क्रीड़ा भारती के श्री निकुंज तिवारी ने कहा > “शारीरिक सशक्तिकरण के साथ मानसिक आत्मविश्वास भी जरूरी है। खेल और अनुशासन...

कुर्सी प्यारी, समाज गुमनाम — यूपी में कुर्मी समाज पर हमले तेज, मगर कुर्मी नेता मौन

Image
बांदा। ( लखनऊ )उत्तर प्रदेश में कुर्मी समाज पर लगातार हमले हो रहे हैं। एक के बाद एक हत्या,हमले,और पुलिसिया अत्याचार अब किसी इत्तेफाक़ का हिस्सा नहीं बल्कि एक सुनियोजित अभियान बन चुके हैं।कुर्मी समाज के लोगों को उनके घरों में घुसकर मारा जा रहा है,झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है,और जब सामाजिक संगठन न्याय की आवाज़ उठाने पहुँचते हैं तो पुलिस खुद दीवार बनकर रास्ता रोक देती है।शालिनी सिंह पटेल का कहना है कि यह वही प्रदेश है जहाँ हर चुनाव से पहले “कुर्मी समाज हमारे साथ है” के नारे गूंजते हैं,और चुनाव जीतने के बाद वही नेता सत्ता की कुर्सी पर बैठकर समाज की चीखों पर चुप्पी साध लेते हैं।जो नेता कुर्मी समाज के वोटों से MLA,MP,मंत्री बने आज वही सत्ता की मलाई चाट रहे हैं।उनकी जुबान पर ताले हैं क्योंकि कुर्सी प्यारी है,समाज नहीं।शालिनी सिंह पटेल ने कहा कि यह मौन अब अपराध की हद पार कर चुका है।प्रशासनिक तंत्र सत्ता के इशारे पर काम कर रहा है और कुर्मी समाज की आवाज़ दबाने की कोशिश की जा रही है।सवाल यह है कि जब एक-एक कर कुर्मी युवक मारे जा रहे हैं,तो उनके अपने नेता कहाँ हैं?क्या सिर्फ जाति के नाम पर वोट...

किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल की प्रस्तुति ने माटी कला प्रदर्शनी कमला नगर में बिखेरा रंग

Image
आगरा। आगरा के किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के डांस की प्रतिभा माटीकला प्रदर्शनी कमला नगर आगरा में आकर्षण का केंद्र बनी l बच्चों की प्रस्तुति ने दर्शकों को प्रसन्न कर सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम की शुरुवात मुख्य अतिथि प्रदीप भाटी (अध्यक्ष कॉपरेटिव बैंक), आशीष सिंघल (ग्राम प्रधान), अमित ग्वाला (पार्षद आगरा), वीरेंद्र कुमार मित्तल (प्रदेश मंत्री बीजेपी प्रणित उत्तरप्रदेश जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती आगरा मिग्फ्रे ग्रुप चेयरमैन), मनीष कुमार मित्तल ( मिग्फ्रे ग्रुप डायरेक्टर), डॉक्टर रीना जालान (मिग्फ्रे ग्रुप को चेयरमैन), डॉक्टर स्वाति चंद्रा (मिग्फ्रे ग्रुप को डायरेक्टर), नूपुर सिंघल (मिग्फ्रे ग्रुप अकादमिक डायरेक्टर), सुनैना नाथ (मिग्फ्रे ग्रुप प्रिंसिपल) द्वारा मां सरस्वती, मिग्फ्रे संस्थापक और महात्मा गांधीजी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और माल्यार्पण कर किया। अतिथियों के सत्कार के लिए बच्चों ने वेलकम सोंग पर शानदार प्रस्तुति दी और सभी अतिथि गणों का स्वागत किया।  बच्चों ने सरस्वती वंदना,देशभक्ति, जलवा, मिशन सिंदूर ऑपरेशन, गरबा, धोलीना जैसे गानों पर अपना प्रद...

सरदार पटेल के वंशजों पर अत्याचार करने वाले किस मुंह से मना रहे हैं उनकी जयंती — शालिनी सिंह पटेल

Image
बांदा। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रभारी शालिनी सिंह पटेल ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर बांदा प्रशासन और स्थानीय सत्ता-प्रेमी माफियाओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह विडंबना है कि आज वही लोग सरदार पटेल के नाम पर समारोह और यात्रा निकाल रहे हैं, जिन्होंने उनके वंशजों को फर्जी मुकदमों और प्रशासनिक दमन के जरिए प्रताड़ित किया। शालिनी सिंह पटेल ने कहा, “बांदा में जो लोग सरदार पटेल के वंशजों पर फर्जी मुकदमे दर्ज करवा रहे हैं, झूठे आरोपों में जेल भिजवा रहे हैं, उन्हीं के हाथों में आज सरदार पटेल की तस्वीरें और पुष्पमालाएं देखना देश के लिए शर्मनाक है। यह एकता दिवस नहीं, सत्ता के ढोंग और प्रशासनिक पाखंड का दिवस बन गया है।” उन्होंने आरोप लगाया कि बांदा जिले में कुछ अधिकारी वर्दी का दुरुपयोग करते हुए माफियाओं के इशारे पर कार्रवाई कर रहे हैं। प्रशासनिक पदों पर बैठे ऐसे लोग देश के लौहपुरुष सरदार पटेल की विरासत का अपमान कर रहे हैं, जिन्होंने अपने जीवन से यह सिखाया कि सत्ता जनता की सुरक्षा के लिए होती है, उत्पीड़न के लिए नहीं। शालिनी सिंह पटेल ने क...

तिरंगा चौक ने रचा नया कीर्तिमान — 2831 वें दिन भी हुआ ध्वजारोहण, मुख्य अतिथि रहे श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल जी (जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती आगरा, अध्यक्ष डोली पब्लिक इंटर कॉलेज) व डॉ रीना जालान(को अध्यक्ष डॉली पब्लिक इंटर कॉलेज)

Image
आगरा। राष्ट्रभक्ति और एकता का प्रतीक तिरंगा चौक (सेल्फी पॉइंट), अजीत नगर, आगरा आज एक ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बना। यहाँ अजीत नगर बाजार समिति एवं तिरंगा चौक परिवार द्वारा लगातार 2831वें दिन ध्वजारोहण और राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल जी (जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती आगरा,डोली पब्लिक इंटर कॉलेज)व डॉ रीना जालान को अध्यक्ष पधारे, जिन्होंने ध्वजारोहण कर सभी उपस्थित नागरिकों को राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और एकता का संदेश दिया। उनकी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और अधिक बढ़ गई।तिरंगा चौक की व्यवस्थापक योग चिकित्सक तूलिका दास सक्सेना जी ने बताया कि पिछले 8.5 वर्षों से बिना किसी व्यवधान के प्रतिदिन ध्वजारोहण और राष्ट्रगान का यह कार्यक्रम निरंतर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “यह केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि हर दिन देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है।” अजीत नगर बाजार समिति के अध्यक्ष श्री राजेश यादव जी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति की भावना को जीवित रखना और युवाओं को प्रेरित करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थ...

आइकोनिक फाउंडेशन” ने शुरू किया ‘पेड़ लगाओ अभियान’ महंत निर्मल गिरी ने पौधा रोपण कर किया अभियान का शुभारंभ

Image
  आगरा। सोमवार पर्यावरण संरक्षण और हरित क्रांति के संदेश के साथ आइकोनिक फाउंडेशन ने सोमवार को कैलास मंदिर के पास “पेड़ लगाओ अभियान” की शुरुआत की। अभियान का शुभारंभ महंत निर्मल गिरी ने पौधा लगाकर किया। उन्होंने कहा कि “पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं। हर व्यक्ति यदि एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करे, तो हम आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण दे सकते हैं।” इस अवसर पर फाउंडेशन की महासचिव एवं सुप्रसिद्ध गायिका मनु कौर ने कहा कि “पर्यावरण संरक्षण केवल एक जिम्मेदारी नहीं बल्कि यह हमारी जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। आइकोनिक फाउंडेशन इस दिशा में समाज को प्रेरित करने का कार्य कर रहा है।” उन्होंने बताया कि संस्था आगामी महीनों में शहर के विभिन्न इलाकों में पौधारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगी। संस्था के अध्यक्ष दलबीर सिंह भुल्लर ने कहा कि “हमारा लक्ष्य केवल पौधे लगाना नहीं बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण सुनिश्चित करना है। हर नागरिक को यह संकल्प लेना चाहिए कि वह अपने आसपास हरियाली बढ़ाने में योगदान देगा।” उन्होंने बताया कि संस्था जल्द ही “एक व्यक्ति–एक पौधा” मिशन के तहत विशेष...

बांदा रेलवे स्टेशन में सुरक्षा और सफाई सुधार पर शालिनी सिंह पटेल ने शिव बाबू के नेतृत्व की सराहना की

Image
बांदा। 23 अक्टूबर। जनता दल यूनाइटेड की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी शालिनी सिंह पटेल ने आज बांदा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और सुरक्षा, सफाई तथा यात्रियों की सुविधा पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने जीआरपी थाना अध्यक्ष शिव बाबू के नेतृत्व में हुए सुधारों की खुलेआम सराहना की। शालिनी सिंह पटेल ने कहा कि जब से शिव बाबू जी जीआरपी थाना अध्यक्ष बने हैं, प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा गश्त, निगरानी और सफाई में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। पहले स्टेशन पर अव्यवस्था और गंदगी की स्थिति चिंताजनक थी, यात्रियों को असुविधा और सुरक्षा संबंधी खतरे का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब सफाई बेहतर हुई है और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है। उन्होंने बताया कि कई असामाजिक तत्व पहले भीख और मदद के बहाने यात्रियों के पास पहुंचकर उनके सामान की चोरी करते थे, लेकिन अब जीआरपी की सक्रिय गश्त और निगरानी से ऐसी घटनाओं मे कमी आई है। शालिनी ने कहा कि रेलवे स्टेशन केवल यात्रा का स्थल नहीं है बल्कि शहर और क्षेत्र की छवि का आईना है। यात्रियों का भरोसा तभी मजबूत होगा जब प्लेटफॉर्म सुरक्षित और स्वच्छ होंगे। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि प्रत्येक...