Posts

वी.के. मित्तल (MIGFRE चेयरमैन) की गरिमामयी उपस्थिति में डी कैम्ब्रिज स्कूल में चिकित्सा शिविर एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ।

Image
आगरा। हमें यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि डी कैम्ब्रिज स्कूल में मुख्य अतिथि श्री वी.के. मित्तल ( मिगफ्रे चेयरमैन)की गरिमामयी उपस्थिति में, रोटरी क्लब ऑफ आगरा ग्रेटर के सहयोग से एक सफल चिकित्सा शिविर एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस शिविर के माध्यम से छात्रों एवं स्टाफ को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं एवं जागरूकता प्राप्त हुई। करीब 150 छात्रों की दांत, आंख और त्वचा की जांच की गई और उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सलाह प्रदान की गई। 🌱 इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणा देने हेतु वृक्षारोपण भी किया गया, जिसमें अतिथियों एवं विद्यालय स्टाफ ने मिलकर विभिन्न पौधे लगाए। 🙏 हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं रोटरी क्लब ऑफ आगरा ग्रेटर के समर्पित सदस्यों का, जिनकी सेवा भावना से यह आयोजन संभव हो सका: रोटेरियन डॉ. तनवीर कमर – अध्यक्ष रोटेरियन विकास अग्रवाल – सचिव रोटेरियन भारती अरविंद – निदेशक, अंतरराष्ट्रीय सेवा रोटेरियन लीला गुप्ता – संयुक्त सचिव रोटेरियन अंशु सेठ – निदेशक, व्यावसायिक सेवा रोटेरियन मोहित गुप्ता – निदेशक, सामुदायिक सेवा रोटेरियन डॉ. आशीष कमल – प्रोफेसर (...

🏏 “ जश्न-ए-क्रिकेट” का भव्य समापन | The Royal’s King बनी विजेता टीम | Lakhan को मिला 'मैन ऑफ द मैच' 🏆

Image
आगरा। 2 जून 2025 को श्री नेमीरा मेमोरियल सोसाइटी द्वारा आयोजित "जश्न-ए-क्रिकेट" प्रतियोगिता का भव्य समापन समारोह आगरा वनस्थली विद्यालय, झरना नाला छलेसर, आगरा में संपन्न हुआ। फाइनल मुकाबला दो जबरदस्त टीमों के बीच खेला गया जिसमें The Royal’s King ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 75 रन पर 7 विकेट के स्कोर के साथ जीत दर्ज की और Master Blaster को 55 रनों पर ऑलआउट कर 20 रनों से मुकाबला अपने नाम किया। दमदार गेंदबाज़ी के लिए Lakhan को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया जिन्होंने 4 अहम विकेट झटके। विजेता टीम को ₹3000 का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। इस आयोजन की शोभा बढ़ाने हेतु कई गरिमामयी अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के गेस्ट ऑफ ऑनर रहे श्री अखिल बंसल जी एवं श्री वी.के. मित्तल जी (अध्यक्ष, MIGFRE ग्रुप; जिला अध्यक्ष, क्रीड़ा भारती RSS; प्रदेश मंत्री, BJP-UP) जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल की सच्ची भावना से खेलने का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में रुपेश अग्रवाल (मार्शल आर्ट कोच) उपस्थित रहे, जिन्होंने खेल और अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। विशेष अतिथि के ...

पूरन डावर की नई जिम्मेदारी पर इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन ने किया अभिनन्दन

Image
आगरा। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पूरन डावर को फुटवियर एवं चमड़ा उद्योग विकास परिषद (Development Council for Footwear and Leather Industry) का चेयरमैन नियुक्त किए जाने के उपलक्ष्य में इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन द्वारा एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। शनिवार को डावर फुटवियर पर आयोजित सम्मान समारोह में फाउंडेशन के वाइस चेयरमैन और प्रकाश डीजल्स के एमडी राजेश गर्ग, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के चेयरमैन डॉ. सुशील गुप्ता, सेंट एंड्रयूज स्कूल के एमडी डॉ. गिरधर शर्मा, मनोरम बजाज के चेयरमैन राममोहन कपूर, मोशन एकेडमी के निदेशक डॉ. अरुण शर्मा, एकता बिल्डर्स के चेयरमैन मुरारी पसाद अग्रवाल, एसकेएम ग्रुप के एमडी कुलदीप ठाकुर, एजुकेशन मंत्रालय भारत सरकार के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. मुकेश शर्मा, पूर्व जिला उद्योग अधिकारी बृजेश सूतेल, आइफा के निदेशक सचिन सारस्वत, कवि पवन आगरी, फिल्म निर्माता रंजीत सामा, दिवाकर शर्मा, मोहित जैन, डॉ. महेश धाकड़, डॉ. आर. एन. शर्मा, डॉ. राजकुमार शर्मा, रंजीत चौधरी एवं इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के महासचिव अजय शर्मा, कन्वीनर बृजेश शर्मा और उपाध्यक्ष सहि...

🏏 “ *जश्न-ए-क्रिकेट” का छठा दिन – Prabhat Master Blaster की दमदार जीत, Anuj रहे हीरो

Image
आगरा। श्री नेमीरा मेमोरियल सोसाइटी द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित क्रिकेट प्रतियोगिता “जश्न-ए-क्रिकेट” के छठे दिन (27 मई 2025) खेल प्रेमियों को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। यह मैच Prabhat Master Blaster और Agra Vanasthali Vidyalaya के बीच खेला गया, जिसमें Master Blaster की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 10 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए Agra Vanasthali Vidyalaya की पूरी टीम महज 50 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में Prabhat Master Blaster ने बिना कोई विकेट गंवाए सिर्फ 51 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। इस मुकाबले में Anuj ने शानदार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया और "मैन ऑफ द मैच" का खिताब अपने नाम किया। मैच में दर्शकों का उत्साह तब और बढ़ गया जब कई सम्माननीय अतिथि इस अवसर पर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देने पहुंचे। MIGFRE के चेयरमैन श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल ने खिलाड़ियों को प्रेरणा देते हुए कहा, “हर मैच खुद को साबित करने का मौका होता है — मैदान पर डटकर खेलो और खुद से बेहतर बनो।” वहीं MIGFRE के डायरेक्टर श्री मनीष कुमार मित्तल ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि “...

जश्न-ए-क्रिकेट” के पांचवें दिन The Royal Singh की रोमांचक जीत – प्रथम राघव बने हीरो

Image
आगरा। वनस्थली विद्यालय: श्री नेमीरा मेमोरियल सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित हो रही "जश्न-ए-क्रिकेट" प्रतियोगिता का पांचवां दिन शानदार खेल भावना और उत्साह से परिपूर्ण रहा। आज के मुकाबले में The Royal king और Black Panther के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। The Royal king ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 75 रन पर 2 विकेट गंवाकर मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए Black Panther की टीम निर्धारित ओवरों में 72 रन पर 8 विकेट ही बना सकी और The Royal king ने यह मुकाबला 3 रन से जीत लिया। मैच के हीरो रहे प्रथम राघव, जिन्होंने 39 रन की उपयोगी पारी खेलने के साथ-साथ 2 विकेट भी लिए। उन्हें उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए "मैन ऑफ द मैच" घोषित किया गया। आज के मुख्य अतिथि रहे: श्री चंद्र प्रकाश सिंह राजपूत (सह मंत्री, क्रीड़ा भारती एवं अंतरराष्ट्रीय एथलीट), जिन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा, “क्रीड़ा अनुशासन, आत्मबल और नेतृत्व के गुण विकसित करने का माध्यम है।” डॉ दिनेश सिंह यादव (जिला मंत्री, क्रीड़ा भारती आगरा), जिन्होंने कहा,“आगरा जैसे शहर में इस स्तर की क्रीड़ा प्रतिय...

जश्न-ए-क्रिकेट" के चौथे दिन Prabhat Master Blaster की धमाकेदार जीत, आयुष बने मैन ऑफ द मैच

Image
आगरा। वनस्थली विद्यालय: श्री नेमीरा मेमोरियल सोसाइटी द्वारा आयोजित "जश्न-ए-क्रिकेट" प्रतियोगिता के चौथे दिन का मुकाबला जबरदस्त जोश और रोमांच से भरपूर रहा। मैदान पर उतरी दो टीमों – Prabhat Master Blaster और DPIC Super King के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें Prabhat Master Blaster ने शानदार जीत दर्ज की। Prabhat Master Blaster ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 71 रन पर 7 विकेट गंवाए। जवाब में DPIC Super King की पूरी टीम मात्र 39 रन पर सिमट गई। इस प्रकार Prabhat Master Blaster ने 32 रन से यह मुकाबला जीत लिया। टीम के उभरते खिलाड़ी आयुष ने शानदार हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए "मैन ऑफ द मैच" का पुरस्कार अपने नाम किया। उनकी बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों ही टीम की जीत के प्रमुख स्तंभ रहे। इस मैच में भी MIGFRE ग्रुप के चेयरमैन श्री वी.के. मित्तल और डायरेक्टर श्री मनीष मित्तल की गरिमामयी उपस्थिति रही।  वी.के. मित्तल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, "जीवन में कड़ी मेहनत और टीम भावना का पाठ हमें खेलों से ही मिलता है।" श्री मनीष मित्तल ने कहा, "खेलेगा तो बढ़ेगा इंडिया — य...

जश्न-ए-क्रिकेट" के तीसरे दिन आगरा वानस्थली विद्यालय की शानदार जीत, जतिन बने हीरो

Image
आगरा। वनस्थली विद्यालय: श्री नेमीरा मेमोरियल सोसाइटी द्वारा आयोजित भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता "जश्न-ए-क्रिकेट" के तीसरे दिन का मुकाबला जबरदस्त रोमांच से भरपूर रहा। आज के मैच में आगरा वनस्थली विद्यालय (AVV) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए St. Stephen को 33 रनों से पराजित किया। आगरा वनस्थली विद्यालय ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 92 रन बनाए। जवाब में St. Stephen की टीम 59 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम के खिलाड़ी जतिन (AVV) ने बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए "मैन ऑफ द मैच" का खिताब प्राप्त किया। इस आयोजन में MIGFRE ग्रुप के चेयरमैन श्री वी.के. मित्तल और डायरेक्टर श्री मनीष मित्तल विशेष रूप से उपस्थित रहे। श्री वी.के. मित्तल ने कहा, "खेलों के माध्यम से युवा जीवन में अनुशासन और नेतृत्व की भावना विकसित होती है।" वहीं श्री मनीष मित्तल ने प्रेरणास्पद शब्दों में कहा, "खेलेगा तो बढ़ेगा इंडिया। हमारे देश को ऐसे ही जोश से भरे युवाओं की ज़रूरत है।" इस प्रतियोगिता के सफल संचालन में डॉलिज पब्लिक इंटर कॉलेज के श्री सौरभ सक्सेना सर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके नेतृत्व में आ...