हरीपर्वत के आचार्य शांतिसागर सभागार में संपन्न हुआ भव्य कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह
आगरा। श्री सर्वताभद्र जिनालय, न्यू आदर्श नगर बलकेश्वर में आयोजित श्री आदिनाथ पंचकल्याणक महोत्सव के सफल एवं भव्य आयोजन के उपलक्ष्य में श्री आदिनाथ पंचकल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति आगरा के तत्वावधान में रविवार को आचार्य शांतिसागर सभागार हरीपर्वत में कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह अत्यंत गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े पदाधिकारी ट्रस्टीगण, दान दाता एवं बड़ी संख्या में श्रेष्ठीजन उपस्थित रहे।समारोह का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ हुआ, जिसके पश्चात मुख्य अतिथि गौरवाध्यक्ष श्री प्रदीप जैन (PNC) का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।अपने संबोधन में उन्होंने पंचकल्याणक महोत्सव को सफल बनाने में कार्यकर्ताओं के समर्पण, अनुशासन एवं सेवा भावना की सराहना करते हुए इसे समाज की एकजुटता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।इस अवसर पर महोत्सव के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाने वाले संयोजकों एवं सहयोगियों को मंच पर सम्मानित किया गया।सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का दुपट्टा ओढ़ाकर, चंदन तिलक लगाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत-सम्मान किया गया, जिसस...