अग्रवाल महासभा ने उठायी सुल्तानगंज पुलिया मेट्रो स्टेशन का नाम महाराजा अग्रसेन स्टेशन करने की मांग
अग्रवाल महासभा आगरा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में नितेश अग्रवाल ने सम्भाला अध्यक्ष पदभार, डिजिटल माध्यम से चलाया जाएगा सदस्यता अभियान आगरा। सुल्तानगंज पुलिया मेट्रो स्टेशन का नाम महाराजा अग्रसेन के नाम पर होना चाहिए। यह मांग आज अग्रवाल महासभा आगरा (रजि.) की 2026-28 की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ समारोह में अध्यक्ष का पदभार सम्भालते हुए नितेश अग्रवाल ने अपने कार्यकाल के प्रथम दिन उठायी। साथ ही महासभा को हाईटेक बनाने व डिजिटल माध्यम से सदस्यता अभियान चलाने की बात कही। महाराजा अग्रसेन सेवा सदन, कमला नगर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य चुनाव अधिकारी व पूर्व विधायक महेश कुमार गोयल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितेश अग्रवाल को शपथ दिलाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि नई टीम समाज के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगी। सहचुनाव अधिकारियों इंजी. फूलचन्द बंसल (पूर्व पार्षद), एड. महेन्द्र बंसल, जीवनलाल मित्तल व अशोक अग्रवाल (अंबा) ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई। समारोह में अग्रवाल समाज ने नवनि...